दोस्तों आपको बता दे की करी पत्ता को मीठा नीम भी कहा जाता है। इसे भारतीय खान-पान का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। इसे इसकी सुगंध के लिए जाना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की करी पत्ते में औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिस कारण आयुर्वेद में भी इसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। तो दोस्तों आज हम आपको इस पोस्ट करी पत्ता से होने वाले फायदो के बारे बता रहे हैं।
1. स्वस्थ दिल
दोस्तों करी पत्ता का सेवन करने से दिल से जुड़ी कई बीमारियों मे लाभ मिलता हैं। रिसर्च के अनुसार, इन पत्तों में मौजूद mahanimbine नामक एल्कलॉइड की भारी मात्रा शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में मदद कर सकती है।
2. ब्लड शुगर का नियंत्रण
दोस्तों रिपोर्ट के अनुसार करी पत्ते के एक्सट्रैक्ट की मदद से हाई ब्लड शुगर लेवल को कम करके डायबिटीज, नसों में दर्द और किडनी डैमेज से सुरक्षा प्रदान की जा सकती है।
3. सूजन को कम करने में
दोस्तों जानकारी के लिए बता दे की करी पत्ता में एंटी-इंफ्लमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। दोस्तों यह गुण प्रोटीन या जीन से संबंधित सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
4. वजन घटाना
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की करी पत्ता चबाकर खाने से आपके वेट लॉस प्रोग्राम में मदद हो सकती है। जी हां दोस्तों करी पत्ते में फाइबर की मात्रा मौजूद होती है, जो शरीर में अतिरिक्त फैट व विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। दोस्तों इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने से आप स्वस्थ वजन हासिल कर सकते हैं।
5. दस्त से राहत
दोस्तों करी पत्ते में मौजूद कार्बैजोल तत्व इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लमेटरी गुण को बढ़ाता है। आपकी जानकारी के लिए बता की यह पेट के लिए काफी लाभदायक होता है।